डेविड कैमरन ने की शाही दंपति पर हमले की निंदा (लीड-1)

लंदन, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने गुरुवार को प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए हमले की निंदा करते हुए इसे 'आश्चर्यजनक और अस्वीकार्य' करार दिया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक चार्ल्स और कैमिला गुरुवार शाम को एक थिएटर कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे तभी लंदन के वेस्ट इंड में कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनकी कार पर हमला कर दिया।

कुछ प्रदर्शनकारियों ने शाही दंपति की राल्स रायस कार के दरवाजों पर हमला कर उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। कार के शीशे और दरवाजों पर हमला किया गया जिससे कार को क्षति पहुंची है।

शाही दंपति के क्लेयरेंस हाउस के प्रवक्ता ने कहा, "हम यह बताना चाहते हैं कि प्रिंस चार्ल्स और कैमिला की कार पर प्रदर्शनकारियों द्वारा हमला किया गया था लेकिन दोनों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।"

प्रधानमंत्री ने इस हमले को आश्चर्यजनक और अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा विश्वविद्यालय की ट्यूशन फीस में वृद्धि की मंजूरी देने के बाद छात्र सड़को पर उतर आए और प्रदर्शन किया।

पुलिस के मुताबिक छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन में 12 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं जिनमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है। इस दौरान 43 प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। प्रदर्शन के दौरान कम से कम 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+