विश्वभर में बढ़ रहा है भ्रष्टाचार: सर्वेक्षण
बर्लिन, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर किए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक दुनियाभर में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। सर्वेक्षण में शामिल किए गए हर चार में से एक व्यक्ति ने कहा कि उसने पिछले साल कम से कम एक बार रिश्वत दी है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक भ्रष्टाचार विरोधी संगठन 'ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल' (टीआई) द्वारा किए गए इस सर्वेक्षण के निष्कर्ष गुरुवार को बर्लिन में जारी किए गए। निष्कर्षो में कहा गया कि 60 प्रतिशत लोगों ने भ्रष्टाचार को गंभीर समस्या माना है।
पिछले एक साल में रिश्वत देने वाले आधे लोगों ने अपनी समस्या के निवारण के लिए और एक चौथाई लोगों ने प्रक्रिया में तेजी और निर्णय को जल्दी कराने के लिए रिश्वत दी है।
इस सर्वेक्षण में 86 देशों के 91,000 लोगों को शामिल किया गया है।
भ्रष्टाचार की सबसे खराब स्थिति अफ्रीका में है जहां सर्वे में शामिल आधे लोगों ने पिछले एक साल में रिश्वत देने की बात स्वीकार की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications