प्रिंस चार्ल्स और कैमिला पर प्रदर्शनकारियोंका हमला
लंदन, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला को उस समय परेशानियों का सामना करना पड़ा जब लंदन में गुरुवार को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। दोनों हालांकि सुरक्षित हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक चार्ल्स और कैमिला एक थिएटर कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे तभी उनका सामना प्रदर्शन कर रहे छात्रों से हो गया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनके कार के दरवाजों पर हमला कर उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।
क्लेयरेंस हाउस के प्रवक्ता ने कहा, "हम यह बताना चाहते हैं कि प्रिंस चार्ल्स और कैमिला की कार पर प्रदर्शनकारियों द्वारा हमला किया गया था लेकिन दोनों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।"
उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा विश्वविद्यालय की ट्यूशन फीस में वृद्धि की मंजूरी देने के बाद छात्र सड़को पर उतर आए और प्रदर्शन किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications