सू ची ने अमेरिकी अधिकारी से चर्चा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नोबेल पुरस्कार विजेता सू ची ने बताया, "हम लोगों ने कई मसलों पर चर्चा की। प्रतिबंधों को लेकर भी बातचीत हुई, लेकिन उसका विवरण नहीं दिया जा सकता है।"
विपक्षी दल 'नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी' (एनएलडी) के कार्यकारी सदस्यों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
सात साल की नजरबंदी के बाद 13 नवम्बर को रिहा हुई सू ची ने इससे पहले कहा था कि पश्चिमी देशों द्वारा म्यांमार सैनिक शासन पर लगाए प्रतिबंधों के समर्थन पर वह फिर से विचार करना चाहती हैं क्योंकि इससे केवल आम जनता को नुकसान पहुंचता है।
यून मंगलवार को यहां पहुंचे थे। उन्होंने गुरुवार को म्यांमार के विदेश मंत्री नियान विन, पुलिस प्रमुख खिन यी और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications