जनजातीय विद्यार्थियों को नेतृत्व के गुर सिखाए जाएं : राष्ट्रपति
पाटील, रांची विश्वविद्यालय के रजत जयंती दीक्षांत समारोह को सम्बोधित कर रही थीं।
पाटील ने कहा, "झारखण्ड में विद्यार्थी सामुदायिक शिक्षा एवं कल्याण से सम्बंधित परियोजनाओं पर स्वेच्छया काम कर सकते हैं। चूंकि यहां जनजाति समुदाय की बड़ी आबादी है, खनिज भंडार व जंगल हैं, लिहाजा विकास कार्य टिकाऊं होने चाहिए और इस तरीके से होने चाहिए कि आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय पहलुओं के बीच संतुलन बना रहे।"
पाटील ने कहा कि यह जरूरी है कि सभी विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता और समय प्रबंधन के तीन महत्वपूर्ण गुण उनकी आदतों में शुमार हों।
पाटील ने इस अवसर पर 25 छात्राओं और 11 छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए।
झारखण्ड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने इस अवसर पर कहा कि उनकी सरकार शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार मौजूदा वित्त वर्ष में राज्य के हर जिले में कुल 48 मॉडल कॉलेज स्थापित करने की योजना बना रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications