वार्ताकारों का जम्मू दौरा 17 दिसम्बर से
वार्ताकारों का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शाम लाल शर्मा ने पांच दिसम्बर को कहा था कि कश्मीरी शासकों द्वारा जम्मू सबसे बुरी तरह उपेक्षा का शिकार हुआ। लेकिन राज्य सरकार ने शर्मा के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं जाहिर की है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय ने तीनों वार्ताकारों से कहा है कि वे जम्मू क्षेत्र के लोगों की पीड़ा पर उचित ध्यान दें, क्योंकि क्षेत्र की उपेक्षा किए जाने की आवाज अब मंत्रियों द्वारा उठाई जा रही है।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "वार्ताकार, इस क्षेत्र की और यहां पहाड़ी व मैदानी इलाकों में रह रहे लोगों की समस्याओं का गहराई से अध्ययन करेंगे।"
पिछले 30 साल में यह पहली बार है, जब जम्मू को केंद्र में रखकर कोई अध्ययन किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications