शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 266 अंक उछला (राउंडअप)
इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 19,201.89 अंक पर खुला था। सेंसेक्स में अधिकतम 19,537.40 अंक और न्यूनतम 19,074.57 अंक के दायर में कारोबार हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स 19,242.36 पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स में 22 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। आईसीआईसीआई बैंक (5.71 फीसदी), जयप्रकाश एसोसिएट्स (4.65 फीसदी), रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (4.00 फीसदी), विप्रो (3.00 फीसदी) और रिलायंस कम्युनिकेशन (2.98 फीसदी) के शेयरों में सर्वाधिक बढ़ोतरी देखी गई।
सेंसेक्स में आठ शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। बजाज ऑटो (2.65 फीसदी), भारती एयरटेल (2.27 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.90 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (0.82 फीसदी) और सिप्ला (0.78 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट देखी गई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी शुक्रवार सुबह 5761 पर खुला। इसमें अधिकतम 5865.50 अंक और न्यूनतम 5721.15 अंक के दायरे में कारोबार हुआ। गुरुवार को यह 5766.50 पर बंद हुआ था।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 146.30 अंक बढ़कर 7405.97 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप 206.18 अंक बढ़कर 8951.30 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 सेक्टरों में सभी में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले दिनों सर्वाधिक गिरावट का शिकार हुए उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु में 3.20 फीसदी की सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग (2.83 फीसदी), तेल एवं गैस (2.51 फीसदी) और धातु (1.59 फीसदी) में डेढ़ फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1898 शेयरों में तेजी और 999 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 130 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications