मेघालय में मुठभेड़ में 4 विद्रोही ढेर
पुलिस ने बताया कि 'गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) के सदस्यों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान ईस्ट गारो हिल्स जिले के मेंदीपाथर के नजदीक गजींगपारा में मुठभेड़ हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "करीब तीन घंटे तक चली मुठभेड़ में चार विद्रोही मारे गए और जीएनएलए के पांच सदस्य गिरफ्तार किए गए।"
मारे गए विद्रोहियों के पास से हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications