अगवा व्यवसायी का अब तक सुराग नहीं
पुलिस के अनुसार बैरिया इलाके में दीपक को अपहरणकर्ताओं ने हथियार के बल पर उस समय अगवा कर लिया था, जब वह अपने पिता के साथ दुकान से घर लौट रहे थे।
कपड़ा व्यवसायी दीपक के पिता भोला साह ने बताया कि अपराधियों को जब उन्होंने रोकना चाहा तो उन्हें हथियार का भय दिखाकर चुप कर दिया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई।
इधर, पटना पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मामले की प्राथमिकी अहियापुर थाने में दर्ज कर ली गई है। दीपक की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
उल्लेखनीय है कि 11 दिन पहले भी एक व्यवसायी अजय कुशवाहा को अगवा कर लिया गया था। जिसकी गुत्थी पुलिस अब तक नहीं सुलझा सकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications