अक्टूबर के औद्योगिक उत्पादन से दोहरे विकास दर की उम्मीद (लीड-2)
केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के अनुसार पिछले सात महीनों की औसत औद्योगिक विकास दर अब 10.3 फीसदी हो गई है। इससे उम्मीद की जा सकती है कि इस कारोबारी साल में औद्योगिक विकास की दर दोहरे अंकों में बनी रहेगी।
मुखर्जी ने संसद भवन में केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) द्वारा आंकड़े जारी करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि विकास हर क्षेत्र में देखा जा रहा है। 'हम आगामी वित्तीय वर्ष में विकास बौर संतुलन बनाए रख पाएंगे।'
औद्योगिक उत्पादन के ताजा आंकड़ों के अनुसार तीन बड़े क्षेत्रों खनन, मैन्यूफैक्च रिंग और बिजली में क्रमश: 6.5 फीसदी, 11.3 फीसदी और 8.8 फीसदी का विकास दर्ज किया गया है।
पूंजीगत वस्तु और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु क्षेत्रों में क्रमश: 22 फीसदी और 31 फीसदी विकास दर्ज किया गया है, जो काफी उत्साहवर्धक है।
सीएसओ ने अपने बयान में कहा कि 17 औद्योगिक क्षेत्रों में से 15 में सकारात्मक विकास दर्ज किया गया है।
औद्योगिक विकास दर में मासिक आधार पर होने वाले अत्यधिक उतार चढ़ाव पर योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने हालांकि गलत निष्कर्ष पर न पहुंचने के लिए खास तौर से सावधान किया।
उन्होंने कहा कि हमें बड़ी तस्वीर देखने की कोशिश करनी चाहिए। पूरे साल को ध्यान में रखा जाए तो औद्योगिक उत्पादन में अच्छी वृद्धि होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications