बॉग्गी मिलानो भारत को बनाएगा अपना प्रमुख केंद्र

इस बारे में बात करने के लिए कम्पनी का एक दल फरवरी में भारत आ सकता है।

बॉग्गी मिलानो के भारतीय साझीदार डीएलएफ ब्रांड्स लिमिटेड के ब्रांड प्रमुख आनंद नायर ने आईएएनएस से कहा कि इस बारे में पुड्डच्चेरी, तिरुपुर और उत्तर भारत के कुछ कपड़े और चमड़े के परिधानों के निर्माताओं से बात की जा रही है।

उन्होंने बताया कि भारतीय बाजार के लिए फिलहाल पुर्तगाल, बुल्गारिया, आदि जगहों से वस्त्रों का आयात किया जाता है। भारत से वस्त्रों की खरीद शुरू होने पर लागत में कुछ कमी आएगी।

बॉग्गी मिलानों अगले तीन सालों में भारत में अपने आउटलेट की संख्या बढ़ाकर 35 करना चाहता है। अभी उसके आठ आउटलेट हैं। इसमें से पांच दिल्ली में तथा कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरू में एक-एक आउटलेट हैं।

इस इतालवी कम्पनी ने भारतीय बाजार में 2008 में कदम रखा था। कम्पनी भविष्य में फ्रैंचाइजी मॉडल की जगह पूर्ण स्वामित्व वाले स्टोर खोलने पर ध्यान देगी और हवाई अड्डों पर स्टोर की संख्या बढ़ाने पर ध्यान देगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+