अक्टूबर में औद्योगिक विकास दर 10.8 फीसदी (लीड-1)
केंद्रीय वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि पिछले सात महीनों की औसत औद्योगिक विकास दर अब 10.3 फीसदी हो गई है। उम्मीद की जा सकती है कि इस कारोबारी साल की औद्योगिक विकास दर दोहरे अंकों में रहेगी।
औद्योगिक विकास दर में मासिक आधार पर होने वाले अत्यधिक उतार चढ़ाव पर योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने गलत निष्कर्ष न निकालने के लिए खास तौर से सावधान किया था।
उन्होंने कहा कि हमें बड़ी तस्वीर देखने की कोशिश करनी चाहिए। पूरे साल को ध्यान में रखा जाए तो औद्योगिक उत्पादन में अच्छी वृद्धि होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications