उप्र में अभी नहीं दिख रहा ठंड का असर
लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा था वहीं एक दिसम्बर को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम था।
राज्य के मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण ही ऐसी परिस्थतियां पैदा हुई हैं। गुप्ता ने कहा कि आने वाले दो-तीन दिनों में उम्मीद है कि स्थितियां सामान्य हो जाएंगी और ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications