मणिपाल समूह नहीं कर पा रहा नेपाल में विस्तार
काठमांडू, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। करीब 100 साल से नेपाल में सेवाएं दे रहा भारतीय मणिपाल समूह नेपाल सरकार द्वारा प्रतिबद्धताएं पूरी करने में असफल रहने के कारण अपनी विस्तार योजनाओं पर आगे नहीं बढ़ पा रहा है। एशिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य प्रबंधन समूहों में से एक और बेंगलुरू स्थित मुख्यालय वाला यह समूह भारत से बाहर केवल नेपाल में ही अपनी सेवाएं दे रहा है।
वर्ष 1914 में नेपाल सरकार के सहयोग से कम्पनी ने पोखारा शहर में मणिपाल चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय (एमसीएमएस) और 700 बिस्तरों वाले अस्पताल की स्थापना की थी।
पिछले 96 वर्ष से नेपाल में काम करने के बावजूद समूह अब यहां इंजीनियरिंग कॉलेज, 200 बिस्तरों वाले अस्पताल और दंत चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना की अपनी विस्तार योजनाओं को आगे बढ़ाने में सक्षम नहीं है।
एमसीएमएस के डीन बी. एम. नागपाल ने आईएएनएस से कहा, "सरकार ने हमें पोखारा में दंत चिकित्सा महाविद्यालय शुरू करने के लिए 25 एकड़ जमीन देने का वादा किया था। जगह की कमी के कारण हालांकि हमें जमीन नहीं मिली है। हम महाविद्यालय शुरू नहीं कर सकते।"
चार साल पहले जनकपुर में 200 बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण का काम शुरू किया गया था लेकिन तराई इलाके में विद्रोह और सशस्त्र विद्रोहियों भारी संख्या के चलते इस काम को रोक दिया गया।
इसी तरह जलेश्वर में इंजीनियरिंग महाविद्यालय की स्थापना का काम भी अटका हुआ है क्योंकि इसके लिए मिली जमीन पर बाढ़ का पानी भरने की समस्या है।
नागपाल ने कहा, "इन सब अवरोधों के चलते हमने सरकार से संपर्क किया है। इसके बाद इस मुद्दे पर एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications