पाकिस्तान में 11 तालिबानी आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक दक्षिण वजीरिस्तान के कबाइली क्षेत्र सरारोघा में गु़रुवार रात हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी कमांडर और तीन आतंकी मारे गए। कार्रवाई के दौरान सेना के चार जवान भी घायल हो गए।
अधिकारियों के मुताबिक स्वात घाटी में हुई दो अन्य मुठभेड़ों में भी सात आतंकवादी मारे गए।
उल्लेखनीय है कि दक्षिण वजीरिस्तान की स्वात घाटी में सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ जारी लड़ाई में कामयाबी मिलने का दावा किया था। सेना की कार्रवाई की वजह से दक्षिण वजीरिस्तान से पलायन करने वाले हजारों लोग इस सप्ताह अपने घरों को लौट आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications