धोखाधड़ी मामले में वकील और उसके बेटे गिरफ्तार
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जेम्स मसीह और उसके दो बेटे पंकज व अंकुर जालंधर में आव्रजन एजेंसी चलाते थे। लोगों से बड़े पैमाने पर पैसे लेने के बाद से तीनों फरार थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमें आव्रजन एजेंसी के खिलाफ सात लोगों की शिकायत मिली थी। मसीह और उसके बेटों ने कनाडा भेजने के लिए युवकों से करीब 18.5 लाख रुपये लिए थे, लेकिन कुछ दिनों से दफ्तर बंद कर वे तीनों गायब थे।"
उन्होंने बताया, "हिमाचल प्रदेश के सोलन से गुरुवार को तीनों को गिरफ्तार किया गया। वकील और उसके बेटों से पूछताछ चल रही है। हम उनसे इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications