हिमाचल के तापमान में गिरावट
शिमला में मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार लाहौल एवं स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग में गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने एक बयान में बताया कि किन्नौर जिले के काल्पा में तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कुल्लू जिले के भुंतर में 1.2 डिग्री रहा। वहीं कांगड़ा जिले के धर्मशाला में तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शिमला में मामूली गिरावट के साथ तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो गुरुवार को 3.9 डिग्री था।
मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बूंदाबादी या हल्की बर्फ गिर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications