हरियाणा में हिसार रहा सबसे ठंडा
मौसम विभाग के अधिकारी ने आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना जताई है।
हरियाणा के अम्बाला, करनाल और गुड़गांव में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.4 डिग्री, 6.0 डिग्री तथा 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारी ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "हमने निरीक्षण के दौरान पाया कि पिछले दो दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली। कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है जिससे आने वाले दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे गिर सकता है।"
उन्होंने कहा, "वातावरण की नमी बढ़ने के कारण रात और तड़के इलाके में घना कोहरा छाया रहेगा।"
चण्डीगढ़ का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। पंजाब के अमृतसर का तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। पटियाला और लुधियाना का न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.1 डिग्री तथा 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications