क्रिकेट विश्व कप : हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर के जरिए होटल जाएंगे खिलाड़ी!
एक स्थानीय क्रिकेट अधिकारी ने बताया कि इस सम्बंध में आईसीसी की 27 सदस्यीय टीम ने कई चरणों पर विचार किया है। ईडन गरडस की सुविधाओं के मुआयने के लिए कोलकाता पहुंची इस टीम ने होटल ताज बंगाल का भी मुआयना किया, जहां टीमों को ठहराया जाना है।
अधिकारी ने कहा, "आईसीसी ने विश्व कप के मद्देनजर सड़कों पर एक खास लेन की मांग की थी लेकिन स्थानीय पुलिस का कहना था कि इस लेन की व्यवस्था कर पाना उसके लिए मुश्किल है। इसी के बाद आईसीसी के सामने यह प्रस्ताव रखा गया कि सुरक्षा की गांरटी के लिए खिलाड़ियों को हवाई अड्डे से होटल तक हेलीकॉप्टर में ले जाया जा सकता है।"
भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की सह-मेजबानी में होने वाले क्रिकेट विश्व कप के दौरान ईडन गरडस में चार ग्रुप मैच खेले जाएंगे। यहां भारत और इंग्लैंड, आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका, केन्या और जिम्बाब्वे तथा आयरलैंड और हॉलैंड के बीच मैच होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications