अक्टूबर की औद्योगिक उत्पादन विकास दर 10.8 फीसदी
अक्टूबर के लिए यह दर साल दर साल आधार पर 10.8 फीसदी दर्ज की गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 10.1 फीसदी स्तर पर थी। पिछले माह की औद्योगिक उत्पादन विकास दर 4.4 फीसदी थी।
उम्मीद से बेहतर आंकड़ों के कारण शुक्रवार को शेयर बाजार में भी तेजी देखी गई। कई दिनों से गिरावट का शिकार रहे बैंकिंग शेयरों में तेजी दिखी।
दोपहर 12.45 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 95.23 अंकों की तेजी के साथ 19,337.59 अंक पर कारोबार कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications