पर्यटकों को उपलब्ध कराए गए 5644 वीओए

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार यह सुविधा भारत में घूमने आने वाले फिनलैंड, जापान, लक्जमबर्ग, न्यूजीलैंड और सिगांपुर के नागरिकों को मुहैया कराई जा रही है।

इस योजना के तहत जनवरी से नवम्बर के बीच कुल 5644 वीओए उपलब्ध कराए गए। इनमें सिगांपुर के 1623, न्यूजीलैंड के 1604, जापान के 1241, फिनलैंड के 1123 और लक्जमबर्ग के 53 पर्यटक शामिल हैं।

नवम्बर में कुल 628 वीओए जारी किए गए। इनमें सिगांपुर के 122, न्यूजीलैंड के 276, जापान के 131, फिनलैंड 90 और लक्जमबर्ग के 09 पर्यटक शामिल हैं।

जनवरी से नवम्बर की अवधि के दौरान सर्वाधिक 3035 वीओए दिल्ली हवाई अड्डे ने जारी किए। इसके बाद मुंबई ने 1258, चेन्नई ने 1073 और कोलकाता ने 278 वीओए जारी किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+