वायु सेना बैंड शनिवार को करेगा कला प्रदर्शन
नई दिल्ली, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना का 30 सदस्यीय बैंड 11 दिसम्बर को इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति के समक्ष अपनी कला का प्रदर्शन करेगा।
जाज और मिलेट्री ब्रास संगीत उपकरणों के मिश्रण से ये वायु योद्धा अपने डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में पश्चिमी, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत, फौजी, देशभक्ति और लोकप्रिय भारतीय फिल्मी धुनों को पेश करेंगे। कार्यक्रम अपराह्न् चार बजे शुरू होगा। प्रवेश नि:शुल्क है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications