विमान कंपनियों ने निर्देशों का उल्लंघन किया : पटेल
लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में पटेल ने बताया कि दिशानिर्देशों का अनुपालन न करने के लिए हाल ही में एयरलाइनों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। ये एयरलाइन हैं पैरामाउंट एयरवेज, स्पाइसजेट और इंटरग्लोब एविएशन।
उन्होंने कहा कि पैरामाउंट एयरवेज ने अपने बेड़े में विमानों की न्यूनतम संख्या से संबंधित दिशानिर्देशों का अनुपालन नहीं किया। स्पाइसजेट को विमान की ओवर लोडिंग के लिए दोषी पाया गया और इंटरग्लोब एविएशन ने मार्ग संवितरण दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया।
पटेल ने सदन को यह भी जानकारी दी कि इन कंपनियों के उत्तर डीजीसीए में प्राप्त हो चुके हैं। पैरामांउट का मामला जहां मद्रास उच्च न्यायालय में लम्बित है, वहीं स्पाइसजेट और इंटरग्लोब के उत्तरों पर डीजीसीए द्वारा विचार किया गया है और विधि अनुसार उपयुक्त कार्रवाई की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications