लंदन में छात्रों का ज़ोरदार प्रदर्शन

लंदन में छात्रों का ज़ोरदार प्रदर्शन

हज़ारों छात्र प्रदर्शनों में हिस्सा ले रहे हैं

यूनिवर्सिटियों में ट्यूशन फ़ीस बढ़ाने के सरकारी प्रस्ताव के ख़िलाफ़ लंदन में छात्र ज़ोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं, हज़ारों छात्र वेस्टमिंस्टर स्थित संसद के बाहर जमा हो रहे हैं.

प्रदर्शनकारी छात्र पुलिस का घेरा तोड़कर संसद के बाहर तक पहुँच गए हैं जहाँ पुलिस बलों के साथ उनकी धक्का-मुक्की जारी है.

घुड़सवार पुलिसकर्मी इन छात्रों को रोकने की कोशिश में लगे हैं जिन पर छात्र बोतलें और फेंक रहे हैं, छात्र नेताओं का कहना है कि वे संसद के भीतर बैठे नेताओं तक अपनी आवाज़ पहुँचाकर रहेंगे.

इंग्लैंड की यूनिवर्सिटियों में ट्यूशन फ़ीस बढ़ाने के प्रस्ताव पर आज शाम संसद में वोटिंग होनी है, इस सवाल पर सत्ताधारी गठबंधन के दोनों दलों--कंज़रवेटिव पार्टी और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी--में अंदरूनी फूट पड़ गई है.

लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने, जिनमें उपप्रधानमंत्री निक क्लेग और वाणिज्य मंत्री विंस केबल भी शामिल हैं, चुनाव के दौरान ट्यूशन फ़ीस न बढ़ाने का वादा किया था लेकिन अब उनका कहना है कि वे इस वादे को निभाने की हालत में नहीं हैं.

पार्टी के कई सांसद इस फ़ैसले से ख़ुश नहीं हैं और उन्होंने आज होने वाली वोटिंग में हिस्सा नहीं लेने की घोषणा की है, वोटिंग में हिस्सा न लेने वाले लोगों में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उपनेता साइमन ह्यूज़ भी शामिल हैं.

यहाँ तक कि लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की युवा शाखा के नेताओं ने कल देर तक पार्टी के सांसदों को मनाने की कोशिश की कि वे इस प्रस्ताव के ख़िलाफ़ वोट दें.

सत्ताधारी क़ंजरवेटिव पार्टी के भी कई सांसदों ने आज की वोटिंग में हिस्सा नहीं लेने की घोषणा की है.

यूनिवर्सिटियों को ट्यूशन फ़ीस को नौ हज़ार पाउंड यानी लगभग पौने सात लाख रुपए सालाना तक करने की अनुमति देने वाले इस विधेयक का छात्र पिछले काफ़ी समय से विरोध कर रहे हैं.

इससे पहले भी लंदन, मैनचेस्टर, शेफ़ील्ड, ब्रिस्टल, ऑक्सफ़र्ड और कैम्ब्रिज जैसे शहरों में छात्रों ने कई बड़े प्रदर्शनों का आयोजन किया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+