कनाडा कसेगा धूर्त आव्रजन सलाहकारों पर नकेल

टोरंटो, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। लोगों को कनाडा भेजकर उन्हें ठगने वाले भारत स्थित धूर्त आव्रजन सलाहकारों की अब खैर नहीं है। कनाडा की संसद अब इन पर रोक लगाने के लिए एक नया कानून पारित करेगी।

कनाडा के आव्रजन मंत्री जैसन केन्नी ने बताया कि मंगलवार को 'हाउस ऑफ कामंस' ने धूर्त आव्रजन सलाहकारों पर रोक लगाने के लिए कानून को अंतिम स्वीकृति दे दी।

उन्होंने कहा कि यह नया कानून कनाडा की आव्रजन व्यवस्था की अखंडता को कमजोर करने वाले धूर्त आव्रजन सलाहकारों की गतिविधियों पर नकेल कसेगा।

केन्नी ने कहा, "धूर्त आव्रजन सलाहकारों ने अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए हमारे आव्रजन नियमों का उल्लंघन करने के साथ ही कई लोगों को ठगा है। वे पीड़ितों और हमारे आव्रजन व्यवस्था के लिए खतरा बना हुए हैं।"

उन्होंने बताया कि इस नए कानून से अनधिकृत आव्रजन सलाहकार द्वारा उपलब्ध कराई गई आव्रजन सेवा अवैध मानी जाएगी।

कनाडा के अधिकारियों के मुताबिक कनाडा आधारित अपने नकली सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने वाले भारत आधारित 'घोस्ट' आव्रजन सलाहकार देश के आव्रजन व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती बन गए हैं।

'घोस्ट' आव्रजन सलाहकार प्रत्येक वर्ष हजारों लोगों को ठगते हैं और उनसे 30,000 डॉलर तक वसूलते हैं। ऐसे सलाहकार खासतौर से पंजाब में सक्रिय हैं, क्योंकि कनाडा स्थित भारतीय परिवार अपने सम्बंधियों को यहां बुलाने के लिए कोई भी तरीका अपनाना चाहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+