जल संसाधन विकास के लिए जोड़ी जाएंगी नदियां
राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में पाला ने बताया कि जल संसाधन मंत्रालय ने अधिशेष जल वाले बेसिनों से जल की कमी वाले बेसिनों में जल के अंतर-बेसिन अंतरण की परिकल्पना करते हुए 1980 में एक राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य (एनपीपी) बनाई थी जिसमें दो घटक, यानी हिमालयी नदी विकास घटक और प्रायद्वीपीय नदी विकास घटक शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि विभिन्न अध्ययनों के आधार पर एनडब्ल्यूडीए ने व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करने के लिए 30 संपर्को (16 प्रायद्वीपीय घटक और 14 हिमालयी घटक के अंतर्गत) की पहचान की है। इनमें से प्रायद्वीपीय घटक के अंतर्गत 14 संपर्को और हिमालयी घटक के अंतर्गत दो संपर्को (भारतीय भाग) की व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications