हैकरों ने क्रेडिट कार्ड कम्पनियों को बनाया निशाना
समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' के मुताबिक हैकरों के समूह ने अपने इस हमले को 'ऑपरेशन पेबैक' नाम दिया है। अमेरिकी राजनयिक सूचनाओं के खुलासे की ताजा लड़ाई का मोर्चा संभालते हुए ऑन लाइन कार्यकर्ताओं ने प्रतिष्ठित क्रेडिट कार्ड कम्पनियों मास्टरकार्ड और वीजा को अपना निशाना बनाया है।
समझा जा रहा है कि इस अज्ञात समूह में 1500 से 2000 कार्यकर्ता हैं, जो कम्पनियों की वेबसाइट के कामकाज में व्यवधान उपस्थित कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि ऑन लाइन भुगतान करने वाली कम्पनी पेपाल ने घोषणा की है कि वह अब वेबसाइट विकिलीक्स को अनुदान का भुगतान नहीं करेगी। इसकी इस घोषणा के बाद समूह ने उस पर हमला किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में उप राष्ट्रपति पद की पूर्व उम्मीदवार सारा पालिन ने बुधवार रात कहा कि वेबसाइट विकिलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे की तलाश अल कायदा की तरह करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अज्ञात स्रोत से उनकी वेबसाइट पर भी हमला किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications