चीन के साथ मुद्दा नहीं है नोबेल समारोह : कृष्णा
विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने गुरुवार को यहां पत्रकारों को बताया, "समारोह का मुद्दा भारत और चीन के द्विपक्षीय सवालों से नहीं जुड़ा है। यह एक नोबेल समारोह है, जिसका आयोजन नोबेल संस्थान द्वारा किया जाता है।"
विदेश मंत्री ने स्पष्ट किया कि नार्वे में भारत के राजदूत बनबीत रॉय समारोह में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं सोचता हूं इस सम्बंध में भारत ने पहले ही राजदूत के माध्यम से सम्मेलन में हिस्सा लेने का फैसला कर चुका है।"
ज्ञात हो कि चीन ने सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों को आर्थिक 'परिणाम' भुगतने चेतावनी दी है।
उल्लेखनीय है कि चीन के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा 15 दिसम्बर से शुरू हो रही है, जबकि शांति के लिए नोबेल पुरस्कार समारोह का आयोजन उनकी यात्रा के पांच दिन पहले होना है। समारोह में हिस्सा लेने के लिए 44 देशों ने सहमति दे दी है, उनमें भारत भी शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications