प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन में भाग लेने ब्रसेल्स पहुंचे
ब्रसेल्स, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गुरुवार को बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पहुंचे। वह आपसी रिश्ते बढ़ाने और खासकर व्यापारिक सम्बंध को आगे बढ़ाने के लिए व्यापक रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे।
भारत-यूरोपीय संघ का 11वां शिखर सम्मेलन शुक्रवार को होगा। उम्मीद है कि इसमें द्विपक्षीय समझौतों के अलावा मुक्त व्यापार समझौते पर गहराए मतभेद को पाटने की कोशिश होगी। मुक्त व्यापार समझौते से द्विपक्षीय व्यापार के 100 अरब यूरो के आंकड़े को छूने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications