'गोलीबारी के लिए दक्षिण कोरिया, अमेरिका जिम्मेदार'
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विवादित समुद्री सीमा के समीप योन्प्योंग द्वीप के आसपास दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास के जवाब में उत्तर कोरियाई सेना ने गोलाबारी की थी।
उत्तर कोरिया के शांतिपूर्ण एकीकरण समिति की एक रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण कोरिया ने सैन्य अभ्यास के बहाने सीधे तौर पर गोलाबारी की थी।
'डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया' (डीपीआरके) के एक अधिकारी के नाम का जिक्र करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है, "इस तरह का गैर जिम्मेदराना काम डीपीआरके को सैन्य कार्रवाई पर मजबूर करने को लेकर किया था।"
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया की गोलाबारी में दक्षिण कोरिया के दो सैनिकों और दो नागरिकों की मौत हो गई थी जबकि 18 घायल हुए थे।
गोलाबारी की घटना के बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने कोरियाई प्रायद्वीप के आसपास नौसैनिक अभ्यास तेज कर दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications