वाराणसी में आतंकवाद के खिलाफ सभी धर्मो के लोग साथ आए
वाराणसी, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। धर्मनगरी वाराणसी में हिंदू-मुस्लिम सहित अन्य धर्मो के लोगों ने साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए एक साथ गंगाघाट पर दुनिया से आतंकवाद के खात्मे के लिए विशेष प्रार्थना की।
साधु-संत, मौलाना और विदेशियों सहित काफी संख्या में लोगों ने एक साथ शीतला घाट पर दिये और मोमबत्ती जलाकर विशेष प्रार्थना की।
विभिन्न गैर सरकारी संगठनों की पहल पर हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्मो के लोग एकत्र हुए थे। घाट पर जमा लोगों ने धमाके में मारी गई स्वास्तिका शर्मा को श्रद्धांजलि भी दी।
स्थानीय गदौलिया बाजार के कपड़ा व्यवसाई प्रतीक कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि आज आतंकवाद किसी राज्य या देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया की समस्या बन चुका है। हम सभी धर्मो के लोगों ने एक साथ मिलकर यह विशेष प्रार्थना करके आतंकियों को कड़ा संदेश दिया है कि हम उनके खिलाफ मजबूती से खड़े हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications