दूध डेरी विवाद में गई 4 की जान (लीड-1)
पुलिस के मुताबिक खुरई थाना क्षेत्र के बलउ गांव में सुंदर लाल तिवारी अैार दशरथ यादव के परिवार में पिछले काफी अरसे से खुरई में डेरी खोलने पर विवाद चला आ रहा था। उसी के चलते गुरुवार को देानों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस संघर्ष में बंदूकों व धारदार हथियारों का जमकर प्रयोग किया गया।
सागर के पुलिस अधीक्षक वी. के. सूर्यवंशी के मुताबिक इस संघर्ष में एक पक्ष के तीन लोग दिनेश तिवारी, उसके पिता सुंदर तिवारी व सीताराम तिवारी और दूसरे पक्ष के आजाद सिंह की मौत हुई है। वहीं सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
खुरई के अनुविभागीय अधिकारी एस. एस. सोलंकी ने बताया कि सूरज यादव की खुरई में दूध डेरी है, पिछले दिनों सुंदर लाल तिवारी के बेटे दिनेश ने भी यहां डेरी खोल ली थी। दिनेश के डेरी खोलने से सूरज के परिजन नाराज थे और इसी बात को लेकर 31 अगस्त को भी विवाद हुआ था। उसी विवाद ने गुरुवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications