इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन फॉर्च्यून इंडिया 500 सूची में सबसे ऊपर
इसके साथ ही इस सूची में शीर्ष पांच में से चार कम्पनियां सार्वजनिक क्षेत्र की हैं।
सूची में दूसरे स्थान पर निजी क्षेत्र की कम्पनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का स्थान आता है।
फॉर्च्यून पत्रिका की नई सूची में बताया गया है कि सभी 500 कम्पनियों का कुल राजस्व 38,16,239.40 करोड़ रुपये है, जो देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 60 फीसदी है।
सूची में पहली कम्पनी आखिरी कम्पनी से 266 गुणा बड़ी है। इसी प्रकार चीन की 500 कम्पनियों की सूची में पहली कम्पनी आखिरी कम्पनी से 382 गुणा बड़ी है। जबकि अमेरिका में यह फासला कम है। यहां पहली कम्पनी आखिरी कम्पनी से सौ गुणा बड़ी है।
पत्रिका के इस अंक में एयरलाइंस, बैंकिंग, वाहन, सीमेंट, आदि 42 कारोबारी क्षेत्र की शीर्ष कम्पनियों की भी रैंकिंग की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications