भ्रष्टाचार से निपटने के लिए सीवीसी ने शुरू की वेबसाइट
नागरिकों को ध्यान में रख कर की गई नई शुरुआत से सीवीसी आम लोगों द्वारा भ्रष्टाचार से जुड़े किए गए स्टिंग ऑपरेशन पर कार्रवाई कर सकेगा।
शिकायत दर्ज कराने के लिए आयोग की वेबसाइट 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीवीसी डॉट एनआईसी डॉट इन' से एक मोबाइल फोन सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर ऑडियो या वीडियो अपलोड किया जा सकेगा। जिस पर आयोग आगे छानबीन करेगा।
वैकल्पिक तौर पर सीवीसी की वेबसाइट पर या मोबाइल फोन नम्बर 9223174440 पर एसएमएस (संदेश) के जरिए भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
सीवीसी के अध्यक्ष पी. जे. थामस ने कहा, "सीवीसी का नया पोर्टल इस्तेमाल करने में सरल है और भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत दर्ज कराने का प्रभावकारी तरीका है।"
आयोग के पूर्व अध्यक्ष एन. विठ्ठल ने कहा, "नया पोर्टल एक छोटे डाकघर की तरह काम करेगा जहां नागरिक शिकायत दर्ज करा सकेंगे।"
उन्होंने कहा कि सीवीसी को केवल शिकायत ही नहीं जुटानी चाहिए, बल्कि इसे भ्रष्ट सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की शक्तियां मिलनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications