लॉकरबी बम हमलावर की स्थिति बेहज नाजुक
दिसम्बर 1988 में स्कॉटलैंड के शहर लॉकरबी के ऊपर से गुजर रहे एक विमान को बम से उड़ा दिया गया था। इसमें 270 लोगों की मौत हो गई थी।
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के अनुसार लीबिया के तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी ने बताया कि अब्देल बसत अल-मेगराही की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
लीबिया की राजधानी त्रिपोली में गद्दाफी ने कहा मेगराही के परिजन स्वास्थ्य की उपेक्षा किए जाने पर स्कॉटलैंड के अधिकारियों पर मुकदमा करेंगे।
परिजनों के एक करीबी सूत्र ने बताया कि मेगराही पिछले हफ्ते से अचेत हैं। उनके और जीने की संभावना नहीं है।
सूत्र ने बताया, "मेगराही को जीवन रक्षक प्रणली पर रखा गया है और उनके जीवित रहने की संभावना बहुत कम है। बहुत से लोग उनके मरने का इंतजार कर रहे हैं। वह दिन जल्द ही आने वाला है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications