स्पेक्ट्रम विवाद : भाजपा को एक सदस्यीय जांच समिति मंजूर नहीं
जेटली ने पत्रकारों को बताया, "2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला इतना बड़ा है कि इसकी जांच एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ही कर सकती है। इस समिति में सभी दलों के प्रतिनिधि होते हैं, फिर भी सरकार जेपीसी से जांच कराने के लिए तैयार नहीं है।"
उन्होंने कहा कि सरकार ने दूरसंचार कम्पनियों को स्पेक्ट्रम आवंटित करने के नियम कितने वाजिब हैं, इसकी जांच सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने के लिए एक सदस्यीय समिति बनाने की घोषणा की है, लेकिन उनकी पार्टी सरकार के इस पहल का पुरजोर विरोध करती है।
उधर, सिब्बल ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश शिवराज वी. पाटील इस समिति के अध्यक्ष होंगे।
सिब्बल ने संवाददाताओं से कहा कि वे दूरसंचार विभाग (डॉट) द्वारा 2001 से 2009 के बीच लाइसेंस और स्पेक्ट्रम के आवंटन के लिए अपनाई गई आंतरिक प्रक्रिया की समीक्षा करना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications