राजनयिकों को तलाशी में छूट नहीं : अमेरिका

वाशिंगटन, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय राजदूत मीरा शंकर की अमेरिका के मिसिसिपी में ली गई तलाशी पर छिड़े विवाद के बीच अमेरिका के ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी एसोसिएशन (टीएसए) ने कहा है कि राजनयिकों को तलाशी में छूट नहीं दी जाती है।

टीएसए प्रवक्ता निकोलस किंबल ने कहा कि मीरा शंकर की तलाशी टीएसए की सुरक्षा नीति और प्रक्रिया के तहत ली गई है।

उसने कहा कि कई कारणों से तलाशी ली जाती है, जैसे ढेर सारे कपड़े पहनना, लेकिन उन सबका जिक्र नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि तीन फीसदी यात्रियों की तलाशी ली जाती है। और जो सबके सामने तलाशी नहीं देना चाहते हैं, उनकी एक अलग कमरे में तलाशी ली जाती है।

इधर भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि मीरा शंकर की यह बताने के बाद भी तलाशी ली गई कि वह एक राजनयिक हैं।

गौरतलब है कि कथित तौर पर चार दिसम्बर को जैक्सन-ईवर्स अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मीरा शंकर की तलाशी ली गई। वह उस समय साड़ी पहनी हुई थीं। इस हवाई अड्डे पर बॉडी स्क्रैनर नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि एक महिला टीएसए अधिकारी ने उनकी हाथ से तलाशी ली।

मीरा शंकर की पिछले दो सालों में पहली बार इस तरह से तलाशी ली गई। लेकिन इसके साथ यह भी है कि नया टीएसए नियम बनने के बाद वह पहली बार वाशिंगटन से बाहर गईं थीं।

मिसिसिपी के गवर्नर हैली बार्बर्स के प्रवक्ता ने कहा कि गवर्नर के अधिकारी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि वास्तव में क्या हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+