चीन ने नार्वे की वेबसाइट को बंद किया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नार्वे की प्रसारक 'नार्वेजियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन' (एनआरके) की वेबसाइट को बंद करके चीन ने नोबेल समिति द्वारा जेल में बंद नेता लिउ जियाओबो को वर्ष 2010 का शांति पुरस्कार दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की है।
एनआरके ने जारी एक बयान में बताया कि चीन में बीबीसी और सीएनएन की वेबसाइट भी प्रभावित हुई हैं।
गौरतलब है कि लिउ को 11 साल की कैद की सजा दी गई है। उन्हें लोकतांत्रिक सुधारों को लेकर 'नागरिक घोषण पत्र-08' लिखने के लिए भी सजा सुनाई गई है।
ओस्लो में चीन सहित 18 देशों के दूतावासों ने नोबेल पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया है।
पांच सदस्यीय नोबेल समिति के सरकार से स्वतंत्र होने के बावजूद चीने ने नार्वे के कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम रद्द कर दिया है।
चीनी प्रतिनिधिमंडल ने मेक्सिको के कानकुन में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में नार्वे के प्रधानमंत्री जेंस स्टोलटेनबर्ग और पर्यावरण मंत्री एरिक सोलहीम की अगुवाई में हिस्सा लेने गई टीम से मिलने से इंकार कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications