Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नेपाल में हाथियों की अनोखी सौंदर्य प्रतियोगिता

नेपाल के दक्षिणी उपजाऊ तराई इलाके में 'एलीफेंट लैंड' पर 26 दिसम्बर से तीन दिवसीय 'चितवन हाथी महोत्सव' शुरू होगा। इस दौरान हाथी फुटबॉल मैच, दौड़ और कैटवॉक में हिस्सा लेंगे।

'मिस जम्बो' प्रतियोगिता 27 दिसम्बर को आयोजित होनी है। इसमें करीब 10 हाथियों के बच्चे रैम्प पर उतरेंगे और विशेष पोशाकों में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

चितवन के क्षेत्रीय होटल संघ के अध्यक्ष शंकर सैंजू ने कहा, "सात साल पहले भारत के जयपुर में ऊंटों की दौड़ प्रतिस्पर्धा देखने के बाद हमें इस प्रतियोगिता की प्रेरणा मिली थी।"

उन्होंने कहा, "चितवन जिले में हाथी अधिक हैं। पर्यटकों का मनोरंजन और उन्हें आकर्षित करने के मकसद से हमने हाथी दौड़ शुरू करने का फैसला किया था और इस तरह से 'चितवन हाथी महोत्सव' की शुरुआत हुई।"

पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने के बाद आयोजनकर्ताओं ने महोत्सव के तीसरे संस्करण में कुछ नई चीजें जोड़ने का फैसला किया और इसके साथ हाथियों की फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। इस साल प्रतिस्पर्धा में चार टीमें हिस्सा लेंगी।

सैंजू ने आईएएनएस को बताया, "इस साल का महोत्सव 'नेपाल पर्यटन वर्ष-2011' के लिए बेहतर साबित होगा। इसीलिए हम लोगों ने हाथी सौन्दर्य प्रतियोगिता शुरू करने का फैसला लिया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+