बाटा का एनसीआर में सबसे बड़ा स्टोर शुरू

कुल 4,400 वर्ग फुट फ्लोर एरिया वाले इस स्टोर को शुरू करने में 50 लाख रुपये का खर्च आया है।

गाजियाबाद के इंद्रापुरम में स्टोर की शुरुआत के मौके पर बाटा इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मार्सेलो विलेग्रन ने आईएएनएस से कहा कि 'हमने आगे बड़े स्टोर खोलने की योजना बनाई है। जिसमें हमारे मुख्य बाटा ब्रांड के अतिरिक्त पावर, रीबॉक और हश पपीज ब्रांड भी रखे जाएंगे।'

विलेग्रन ने कहा कि रिटेल कम्पनी आगे भी प्रथम और दूसरी श्रेणी के शहरों में ऐसे स्टोर खोलेगी। ये शहर तेजी के साथ विकास कर रहे हैं।

उन्होंने कह कि नए स्टोर में पहले से अधिक ब्रांड, अधिक वेराइटी और ग्राहकों के लिए पहले से अधिक जगह होगी।

उन्होंने कहा कि कम्पनी अब बड़े आकार के स्टोर खोलने पर ध्यान देगी, जिसका आकार 4,000 वर्गफुट से अधिक होगा।

मूलत: स्विट्जरलैंड की इस कम्पनी ने 2010 में देश भर में 82 नए स्टोर खोले हैं और अगले साल भी इतने ही नए स्टोर खोले जाएंगे।

विलेग्रन ने कहा कि कम्पनी हर साल 4.5 करोड़ जूते बेचती है। आने वाले समय में इसे और बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कम्पनी हर साल 15 फीसदी की दर से विकास कर रही है और आगे भी विकास की यही दर बनाए रखेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+