इलाहाबाद में कचरे की ट्राली से देसी बम बरामद (लीड-1)
इलाहाबाद रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक रामकुमार ने संवाददाताओं को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले बहादुरगंज इलाके में कचरे की ट्राली से ये बम बरामद किए गए। तीनों बम प्लास्टिक की थैली में रखे हुए थे।
उन्होंने कहा कि सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने सभी बमों को निष्क्रिय कर दिया।
कुमार ने आईएएनएस से बताया कि फिलहाल बमों की शक्ति के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी आतंकी साजिश की आशंका नहीं है।
पुलिस अधीक्षक (शहर) एस. एस. बघेल ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि किसी अपराधी ने इन बमों को कचरे की ट्राली में छिपा दिया था।
गौरतलब है कि धर्मनगरी वाराणसी में मंगलवार शाम गंगा आरती के दौरान बम विस्फोट हुआ था। जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई थी जबकि तीस से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications