जांच समिति के समक्ष दोबारा पेश होंगे ब्लेयर
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक चिलकोट जांच समिति के अनुसार वर्ष 1997-2007 के बीच ब्रिटेन में लेबर सरकार का नेतृत्व करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री ब्लेयर अगले साल समिति के सामने प्रस्तुत होकर उनके सवालों का जवाब देंगे।
ब्लेयर के अलावा पूर्व विदेश सचिव जैक स्ट्रॉ को भी समिति ने दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है।
उल्लेखनीय है कि जनवरी में पूछताछ के दौरान ब्लेयर सबसे पहले अपनी ओर से साक्ष्य उपलब्ध कराएंगे। पिछली बार पूर्व प्रधानमंत्री ने सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों और अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के साथ सहयोग को लेकर काफी मजबूती से बचाव किया था।
ब्लेयर को जांच समिति के अध्यक्ष जॉन चिलकोट ने दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications