नक्सलियों की गोलीबारी में 1 की मौत, 2 घायल
पुलिस के अनुसार संदिग्ध नक्सलियों ने देर रात बिग्घी गांव में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में गांव के ही एक व्यक्ति को गोली लग गई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
इस घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इधर, मुजफ्फपुर (मुख्यालय) के पुलिस उपाधीक्षक मनीष कुमार ने गुरुवार को बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आशंका है कि इस घटना में नक्सली समर्थक स्थानीय अपराधियों का भी हाथ हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications