दिल्ली में सुबह के वक्त कोहरा छंटा, धूप खिली
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया, "केवल तड़के और देर रात ही कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। गुरुवार को दिन में मौसम साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है।"
अधिकारी के मुताबिक बुधवार शाम को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में दो एक या दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है लेकिन अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आस-पास रहने की उम्मीद है।
उत्तर भारत में ठंडी हवाएं चलने से पिछले सप्ताह दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। गुरुवार सुबह अधिकतम आद्र्रता 92 फीसदी दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications