पनामा में भारी बारिश से 8 की मौत, यातायात प्रभावित
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पनामा के राष्ट्रपति रिकाडरे मार्टिनली ने कहा कि नदियों का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में बाढ़ के कारण लोगों की जानें गईं है और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।
बुधवार को अधिकारियों ने कहा कि पनामा नहर में जहाजों के यातायात के लिए दृश्यता काफी कम है। पिछले 100 साल में पहली बार पनामा नहर में यातायात रोका गया है।
बारिश के कारण नहर के करीब सड़कों पर भूस्खलन हुआ है और कई गांव बाकी दुनिया से कट गए हैं।
भारी बारिश के कारण वेनेजुएला से कोस्टा रिका तक का इलाका कई हफ्तों से बाढ़ से प्रभावित है। कोलम्बिया ने भारी बारिश से 218 लोगों की मौत होने के बाद देश में आपातकाल घोषित कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications