जर्मनी में मौलवियों ने जताई हमलों की आशंका
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आंतरिक मंत्री थॉमस डी मैजियर ने मौलवियों के समूह को आश्वस्त करते हुए कहा, "हमारे समाज में मस्जिदों पर हमले के लिए कोई जगह नहीं है।"
मंत्री से मिलने पहुंचे मौलवियों में एक मौलवी ने कहा कि निकटवर्ती देशों की तुलना में जर्मनी में इस्लाम के प्रति लोगों के मन में ज्यादा नाकारात्मकता है।
अधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक जर्मनी में करीब 2,000 मौलवी हैं जिनमें से अधिकांश तुर्की में पले-बढ़े और प्रशिक्षित हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि आतंरिक मंत्रालय ने जर्मनी-इस्लाम सम्मेलन के तहत इस बैठक का आयोजन किया गया था। सम्मेलन में मुस्लिम समुदाय के विभिन्न लोगों ने भाग लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications