अमेरिका में भर्ती केंद्र पर हमले की साजिश में 1 गिरफ्तार

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक बाल्टीमोर के 21 वर्षीय एंटोनियो मार्टिज उर्फ मुहम्मद हुसैन को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि हुसैन भर्ती केंद्र की पार्किं ग में कथित रूप से एक वाहन में रखे विस्फोटक उपकरण में रिमोट के जरिए विस्फोट करने का प्रयास कर रहा था।

हुसैन के पास मौजूद विस्फोटक उपकरण दरअसल कोई नुकसान पहुंचाने में सक्षम नहीं था। यह फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (एफबीआई) एजेंट ने ही उसे उपलब्ध कराया था।

एफबीआई हुसैन पर काफी समय से नजर रख रही थी। हुसैन की नजर उस पर तब पड़ी जब उसने सोशल नेटवर्किं ग साइट फेसबुक पर एक संदेश जारी किया था कि मुस्लिमों का उत्पीड़न रोकने के लिए हिंसा का रास्ता चुनो।

एफबीआई के एजेंट ने फेसबुक के जरिए ही उससे संपर्क किया तब उसने कहा कि वह पाकिस्तान या अफगानिस्तान जाना चाहता है और आतंकवादी संगठन में शामिल होना चाहता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+