कर छूट की अवधि बढ़ने से अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने आर्थिक सुधार की रफ्तार बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मध्यम आय वर्ग के लोगों पर बोझ न डालने का फैसला किया है।
इसके अलावा सरकार ने एआईजी को संकट से बचाने के लिए खरीदी गई हिस्सेदारी में से अगले साल 15 अरब डॉलर की हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है।
अमेरिकी औद्योगिक सूचकांक डाउ जोंस बुधवार को 13.32 अंक (0.12 प्रतिशत) बढ़कर 11,372.48 अंक पर बंद हुआ। वहीं नास्डेक सूचकांक 10.67 अंक (0.41 प्रतिशत) बढ़कर 2,609.16 अंक पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications