पेरिस में बर्फबारी से यातायात प्रभावित
पेरिस, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारी बर्फबारी होने से तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है जिसका असर यातायात पर पड़ा है।
समाचार ऐजेंसी डीपीए के मुताबिक पेरिस के दो मुख्य हवाईअड्डों ओर्ले और चार्ल्स डी गाउले को बर्फबारी की वजह से अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है जबकि एफिल टॉवर को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।
बर्फबारी की वजह से पेरिस की याताात व्यवस्था प्रभावित हुई है और पेरिस शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
जबर्दस्त बर्फबारी से पेरिस के अलावा देश के अन्य भागों में भी इसका असर पड़ा है। वाहनों चालकों को सतर्कता से वाहन चलाने की सलाह दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications