कांग्रेस ने कोच्चि इंफोटेक परियोजना का समर्थन किया
कुल 1,500 करोड़ रुपये की लागत की स्मार्ट सिटी कोच्चि आईटी परियोजना का शिलान्यास तीन साल पहले किया गया था। स्मार्ट सिटी दुबई कम्पनी को हवाईअड्डे के करीब 246 एकड़ जमीन पर इस परियोजना का निर्माण करना है।
केरल सरकार ने कहा था कि वह स्मार्ट सिटी दुबई को परियोजना क्षेत्र में 12 प्रतिशत जमीन का मुक्त अधिकार नहीं देगी। जिसकी कम्पनी लगातार मांग कर रही है।
विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि परियोजना में देरी अक्षम्य है।
उन्होंने कहा, "इस परियोजना को पूरा कराने के लिए हम हरसंभव प्रयास करने को तैयार हैं क्योंकि प्रदेश में बड़ी संख्या में शिक्षित युवाओं को रोजगार की जरूरत है। परियोजना के लिए 16 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी पर कोई कर राहत नहीं दिए जाने और अब मुक्त दर्जा नहीं दिए जाने के कारण पिछले नौ महीने से परियोजना का काम ठप्प है।"
चांडी ने कहा, "इस परियोजना को अन्य परियोजनाओं की तरह नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि यदि हमने किसी को जमीन दी है तो यहां निवेशक भी आएंगे। इस परियोजना को पूरा कराने के लिए हम सभी प्रयास करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications